संघर्ष से सफलता की नई इबारत
तीरंदाजी केवल शारीरिक बल का खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा है। मगध आर्चरी अकादमी में बेटियों ने रूढ़ियों को तोड़कर न सिर्फ धनुष उठाया, बल्कि राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाई।
दृढ़ निश्चय और नियमित अभ्यास
सुबह 5 बजे से शुरू होने वाले कठिन अभ्यास सत्र में हमारी बालिका तीरंदाज 70 मीटर की दूरी पर 10-रिंग में निशाना साधने की निरंतर साधना करती हैं।